Xiaomi लगातार स्मार्ट होम और हेल्थ गैजेट्स से अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने चीन में नया Mijia Smart Neck Pillow Massager पेश किया है। यह डिवाइस आरामदायक मसाज अनुभव, एर्गोनॉमिक गर्दन सपोर्ट और स्मार्ट कंट्रोल के साथ आता है। कंपनी ने इसे पहले Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है।

कीमत और उपलब्धता

Mijia Smart Neck Pillow Massager की मूल कीमत 369 युआन (लगभग 4,565 रुपये) है। हालांकि, क्राउडफंडिंग कैंपेन के दौरान यह स्पेशल लॉन्च प्राइस 259 युआन (लगभग 3,161 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कैंपेन की शुरुआत 22 सितंबर से होगी और बिक्री Youpin प्लेटफॉर्म पर होगी।

यह भी पढ़ें : Redmi 15R 5G हुआ लॉन्च: 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स

डिजाइन और आराम

यह स्मार्ट नेक पिलो मसाजर सॉफ्ट फैब्रिक कवर के साथ आता है जिसे आसानी से हटाकर धोया जा सकता है। इसमें दिया गया 3D 5-जोन नेक सपोर्ट स्ट्रक्चर ग्रीवा रीढ़ की प्राकृतिक वक्रता के अनुरूप डिजाइन किया गया है। यह दबाव को समान रूप से वितरित करता है और लंबे समय तक इस्तेमाल में आराम बनाए रखता है

मसाज फीचर्स

Xiaomi ने इसमें दो मसाज हेड्स दिए हैं जो लो-नॉइज ब्रशलेस मोटर से चलते हैं। ये हेड पुश करने, खींचने, दबाने, गूंथने और घुमाने जैसी तकनीक अपनाते हैं, जिससे यह इंसानी हाथों जैसा मसाज अनुभव देता है।

  • तीन एडजेस्टेबल इंटेंसिटी लेवल

  • 45 dB(A) तक नॉइज लेवल

  • फॉरवर्ड और रिवर्स रोटेशन

हीटिंग टेक्नोलॉजी

इसमें SPA-ग्रेड थर्मल हीटिंग और बिल्ट-इन NTC सेंसर दिया गया है। यह गर्दन के पिछले हिस्से को गर्म रखता है, जिससे अकड़न कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

स्मार्ट कनेक्टिविटी

Mijia Smart Neck Pillow Massager को Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। NFC सपोर्ट होने के कारण इसे कनेक्ट करना आसान है। ऐप के जरिए यूजर्स को मिलते हैं:

  • 6 प्रीसेट मसाज मोड

  • 3 कस्टम यूजर-डिफाइंड मोड

  • DIY कस्टमाइजेशन फीचर

इसके जरिए यूजर मसाज की टाइमिंग और इंटेंसिटी अपनी पसंद से सेट कर सकते हैं।

बैटरी और पोर्टेबिलिटी

डिवाइस में दी गई बिल्ट-इन बैटरी 100 मिनट तक चल सकती है। हल्के और एर्गोनॉमिक डिजाइन की वजह से यह मसाजर घर और ट्रैवल दोनों के लिए आदर्श विकल्प है।

error: Content is protected !!