OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 की लॉन्चिंग की तैयारियों में है। इस डिवाइस को लेकर अब तक कई चर्चाएँ सामने आ चुकी हैं और हाल ही में इसे एक बार फिर Geekbench प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। खास बात यह रही कि इस बार OnePlus 15 के स्कोर्स बेहद प्रभावशाली रहे, जिसने इसे 2025 के टॉप-लेवल फ्लैगशिप फोन्स की कतार में ला खड़ा किया है।
Geekbench स्कोर में सुधार
नए लीक के अनुसार, OnePlus 15 को मॉडल नंबर PLK110 के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया। इस टेस्ट में स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,709 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,000 अंक हासिल किए। तुलना करें तो पहली बार लिस्टिंग में यही डिवाइस केवल 639 (सिंगल-कोर) और 1,871 (मल्टी-कोर) स्कोर ला पाया था। माना जा रहा है कि शुरुआती रिजल्ट प्रोटोटाइप हार्डवेयर पर आधारित थे, जबकि ताजा नतीजे इसके फाइनल वर्जन का प्रदर्शन दिखाते हैं।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
लीक से साफ होता है कि OnePlus 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह चिपसेट 4.61GHz की स्पीड पर रन करता है और फोन Android 16 पर टेस्ट हुआ। इसमें 16GB RAM मौजूद थी। इसी प्रोसेसर को हाल ही में Xiaomi 17 पर भी टेस्ट किया गया था, जहां इसके स्कोर भी लगभग इसी स्तर पर रहे।
इसे भी पढ़ें : भारत में 6G टेक्नोलॉजी की बड़ी छलांग
डिस्प्ले और डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15 में BOE का 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं और कंपनी पहले ही कुछ झलक दिखा चुकी है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा, जिसमें तीन 50MP सेंसर शामिल होंगे। साथ ही इसमें DetailMax Engine का सपोर्ट भी दिया जाएगा, जो तस्वीरों की डिटेल और क्वालिटी को और बेहतर बनाएगा। कंपनी ने शुरुआती सैंपल्स के जरिए कैमरा क्षमता की झलक दिखा दी है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी सेक्शन में OnePlus 15 को लेकर सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें 7,000mAh की बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह पावर यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
लॉन्च टाइमलाइन
OnePlus 15 के लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। लगातार मिल रहे लीक और लिस्टिंग्स इस बात की पुष्टि करते हैं कि कंपनी जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर पेश करने वाली है
