दिवाली, भाईदूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार नजदीक आने के साथ ही रेलवे यात्रा में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में लाखों यात्री IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के ज़रिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को अचानक IRCTC वेबसाइट डाउन हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर कई यूजर्स ने शिकायत की कि IRCTC वेबसाइट और ऐप काम नहीं कर रहे, और टिकट बुकिंग के दौरान सर्वर एरर दिखा रहे हैं। वेबसाइट डाउन रिपोर्ट करने वाले DownDetector के अनुसार, सुबह 10 बजे के बाद से अब तक 6,000 से ज्यादा यूजर्स ने IRCTC सर्वर एरर की शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक,

  • 48% यूजर्स को वेबसाइट में समस्या आई,

  • 37% को ऐप में दिक्कत हुई,

  • जबकि 14% ने टिकट बुकिंग फेल होने की शिकायत की।

IRCTC की ओर से जारी बयान में कहा गया कि “सर्वर अस्थायी रूप से रिक्वेस्ट को पूरा करने में असमर्थ है।” साथ ही, वेबसाइट पर Error Code 119 दिख रहा है, जो सर्वर लोड बढ़ने की ओर इशारा करता है।

फेस्टिवल सीजन में इस तरह की तकनीकी दिक्कत से दिवाली और छठ पूजा के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई लोगों ने लिखा कि टिकट बुक करने के लिए बार-बार कोशिश करने के बावजूद वेबसाइट लोड नहीं हो रही।

यात्रियों को उम्मीद है कि IRCTC सर्वर समस्या जल्द ठीक होगी ताकि फेस्टिव सीजन में सफर की प्लानिंग सुचारू रूप से की जा सके।

error: Content is protected !!