ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड कुनिहार के प्रकाशित मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है। यह संशोधन खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार से प्राप्त संशोधित प्रस्तावना के अनुरूप किया गया है।

इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत साईं के वार्ड नम्बर 02, र्साइं-2, वार्ड नम्बर 03, किशनपुर तथा वार्ड नम्बर 04, साईं-3 के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला साईं को बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला साईं था।

ग्राम पंचायत दांवटी के वार्ड नम्बर 01, शावग के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र पंचायत घर दांवटी (शिवनगर) को बनाया गया है, पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शावग था। वार्ड नम्बर 02, फांजी के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दांवटी को बनाया गया है, पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शावग था।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत कोठी के वार्ड नम्बर 01, हरिपुर-1 के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नमोल को बनाया गया है, पूर्व में यह मतदान केन्द्र पंचायत घर कोठी था। वार्ड नम्बर 02, हरिपुर-2 के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र पंचायत घर कोठी को बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नमोल था।

इसे भी पढ़ें :विकास खण्ड पट्टा के मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित

error: Content is protected !!