ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड सोलन के प्रकाशित मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है। यह संशोधन खण्ड विकास अधिकारी सोलन से प्राप्त संशोधित प्रस्तावना के अनुरूप किया गया है।
इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड सोलन की ग्राम पचांयत भोजनगर के वार्ड नम्बर 01, तड़ोल के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला भोजनगर को बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला तड़ोल था।
इसी तरह संशोधन के अनुसार विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत हिन्नर के वार्ड नम्बर 04, टकरयाना के लिए निर्धारित मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुरगल को बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा था।