दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना से जुड़ा हुआ है। इस दिन हर कोई माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय करता है ताकि घर में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि हो सके। इन्हीं उपायों में से एक है — धनलक्ष्मी पोटली बनाना, जिसे दीपावली के दिन बेहद शुभ माना गया है।
मान्यता है कि दिवाली की रात धनलक्ष्मी पोटली बनाकर घर में रखने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कभी कमी नहीं रहती।
क्या होती है धनलक्ष्मी पोटली?
धनलक्ष्मी पोटली एक लाल कपड़े से बनी छोटी पोटली होती है, जिसमें शुभ और पवित्र वस्तुएं रखी जाती हैं। यह पोटली समृद्धि, सौभाग्य और धन आकर्षण का प्रतीक मानी जाती है।
धनलक्ष्मी पोटली बनाने के लिए जरूरी चीजें
लाल कपड़ा
5 गोमती चक्र
5 कौड़ियां
पीली सरसों
अक्षत (चावल)
कुमकुम
2 कमल गट्टे
कलावा
5 इलायची
चांदी का सिक्का
500 का नोट
धनिया
5 लौंग
1 सुपारी
1 साबुत हल्दी
ऐसे बनाएं धनलक्ष्मी पोटली
सबसे पहले एक साफ लाल कपड़ा लें और उसमें ऊपर दी गई सभी वस्तुएं एक-एक करके रख दें। फिर इस कपड़े को अच्छे से बांध लें। दिवाली पूजा के समय इस पोटली को अपने पूजन स्थान पर रखें। अगले दिन इसे घर की तिजोरी या उस स्थान पर रखें, जहां आप धन रखते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
(Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।)
इसे भी पढ़ें : गोवर्धन पूजा 56 भोग का रहस्य: क्यों और क्या-क्या लगता है?
