बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एन सी सी कैडेट्स द्वारा एन सी सी सप्ताह मनाया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की कमांडिंग ऑफिसर प्रथम छात्र वाहनी एन सी सी सोलन के मार्गदर्शन से एन सी सी सप्ताह मनाया गया I

उन्होंने बताया की इस सप्ताह के दौरान एन सी सी कैडेट्स द्वारा अनेक गतिविधियां ड्रिल ,चित्रकला, भाषण, नशा मुक्त अभियान , नशा निवारण रैली , नशा मुक्त शपथ , परेड , स्वच्छता आदि प्रतियोगितायें करवाई गई I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की ये सारी गतिविधियाँ एएनओ अमर देव की देख रेख में आयोजित की जा रही हैं I 

ग्राम पंचायत बलेरा को विकास कार्यों के लिए 41 लाख की स्वीकृति

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष ने एन सी सी कैडेटों को एन सी सी सप्ताह के मनाये जाने, एन सी सी प्रमाण पत्र का महत्व , केडेट्स को एकता और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया और सभी बच्चों को नशे से दूर रहने व् देश को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया I

उन्होंने एएनओ अमर देव की इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने और कार्य की सराहना की I इस अवसर पर, उप प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , मुख्याधापिका सुषमा शर्मा और अन्य अध्यापक वर्ग और बच्चे मौजूद रहे I

error: Content is protected !!