हीरा दत्त शर्मा , चंडी : वीएसएलएम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी में डीएलएड सत्र 2023-25 के वरिष्ठ प्रशिक्षुओं के सम्मान में कॉलेज सभागार में भव्य विदाई समारोह “प्रस्थान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम में डीएलएड एवं बी.एड प्रशिक्षुओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। भांगड़ा, हिमाचली गिद्धा, पहाड़ी लोकनृत्य सहित विभिन्न कला-प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने रैंप पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विदाई समारोह में मुख्य अतिथि चंद्र मोहन शर्मा द्वारा नमन को मिस्टर फेयरवेल और सुहानी को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया।वहीं प्रतियोगिता में उपविजेता राहुल और ज्योति को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कॉलेज के प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में डीएलएड द्वितीय वर्ष की कोमल ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया

इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के सदस्य हीरा दत्त शर्मा, संजीव चौहान, हुक्मीदत्त, महेश शर्मा, सपना चौहान, कुसुम लता शर्मा, हितेश शर्मा, शीतल शर्मा, दीपिका गौतम, अनुराधा ठाकुर, निशा चौहान, तनुजा शर्मा सहित वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। बीएड एवं डीएलएड के कनिष्ठ और वरिष्ठ प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

परवाणू में R.A.M.P के तहत तीसरा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!