स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में नशा निवारण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार ने की।

उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ता नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। तम्बाकू, शराब, चिट्टा, गांजा सहित सभी प्रकार के नशे कैंसर, हृदय रोग व सांस की समस्याओं का कारण बनते हैं।

डॉ. तलवार ने अभिभावकों से बच्चों में व्यवहारिक बदलाव, चिड़चिड़ापन, नींद न आना, चोरी या दूरी जैसे लक्षणों पर तुरंत ध्यान देने की अपील की।

युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने तथा किसी भी गलत दबाव में न आने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राधा चौहान, पदमिनी नेगी, प्रशिक्षु और अध्यापक मौजूद रहे।

VSLM कॉलेज चंडी में फेयरवेल: नमन मिस्टर व सुहानी मिस चुने गए

error: Content is protected !!