पपलोग गांव में हाल ही में चमन जी की दो बेटियों का विवाह पूरे समाज के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परिवार के मुखिया का कुछ समय पहले देहांत हो गया था, जिसके कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। ऐसे कठिन समय में “आपकी आवाज पटटा महलोग” के आव्हान पर क्षेत्र के दानी सज्जनों ने आगे बढ़कर सहायता प्रदान की।
परिवार को इलाज से लेकर विवाह तक हर चरण में मदद मिली। विवाह में भोजन, बैठने की व्यवस्था और अन्य प्रबंध लोगों के सामूहिक सहयोग से किए गए। एक ही संदेश पर जिस तरह सैकड़ों लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया, वह समाज में भाईचारे की अनोखी मिसाल है।
मिली सहायता राशि का विवरण
कुल दान राशि: ₹30,721
कुल खर्च: ₹17,200
शेष राशि: ₹13,721 (जिसका उपयोग आगे किसी जरूरतमंद की सहायता में किया जाएगा)

जोगिंदर ठाकुर, सुनील भाई, धर्म सिंह ठाकुर, पम्मी ठाकुर, सुरेश भाई, धर्म सिंह चंदेल, आशीष शर्मा, दिवांशु ठाकुर, रामचंद बाबा, ललित कुमार, अनिल गुप्ता, अनिल वर्मा, अमरजीत, विजय शर्मा, रेनू भारद्वाज, कुलदीप गुप्ता, ललित वर्मा, विनोद शर्मा, गीता राम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, SDO रिटायर्ड सतीश शर्मा, आयुष वर्मा, डॉक्टर अंशु शर्मा सहित कई अन्य दानदाताओं ने दिल खोलकर सहयोग किया।
इसके अलावा एक गुप्त दानकर्ता ने ₹5100 की महत्वपूर्ण राशि प्रदान की।
भोजन बनाने और परोसने में लज्जाराम, ललित भाई, पटवारी जी, रिंकू भाई, प्रदीप, ख्याली राम, पम्मी भाई, कम्मी भाई, गोलू, सुरेंद्र ठाकुर, कीटू, बिंदू, रवि भाई सहित कई साथियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
“आपकी आवाज पटटा महलोग” की ओर से राजू भाई (9882206400) ने सभी सहयोगकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे का साथ देते हैं। ऐसी पहलें जरूरतमंदों को कर्जदार होने से बचाती हैं और समाज में भाईचारा मजबूत करती हैं।
