31 जनवरी तक जरूर बनवाएं HRTC HIM Bus Card, वरना 1 फरवरी से देना होगा पूरा किराया
हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी और समय-सीमा से जुड़ी सूचना सामने आई है। अगर आप एच.आर.टी.सी. बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट का लाभ ले रही हैं या लेना चाहती हैं, तो 31 जनवरी तक HIM Bus Card बनवाना अनिवार्य है।
1 फरवरी से जिन महिलाओं के पास वैध HRTC HIM Bus Card नहीं होगा, उनसे बसों में पूरा किराया वसूला जाएगा।
केवल HIM Bus Card पर ही मिलेगी 50% छूट
एच.आर.टी.सी. की सभी बसों में आधी किराया छूट सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जिनके पास वैध HRTC HIM Bus Card होगा। बिना कार्ड यात्रा करने पर कोई छूट नहीं दी जाएगी।
कार्ड बनवाने के लिए ये शर्तें जरूरी
आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना अनिवार्य
उसी मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा
एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही HIM Bus Card जारी किया जाएगा
आधार कार्ड और एक फोटो आवश्यक
घर बैठे या लोक मित्र केंद्र से भी बनवा सकती हैं कार्ड
महिलाएं यह कार्ड
मोबाइल फोन
कंप्यूटर / लैपटॉप
या नजदीकी लोक मित्र केंद्र
के माध्यम से आसानी से बनवा सकती हैं।
इसके लिए YouTube या Google पर “HRTC Online Bus Pass” सर्च करने पर संबंधित वेबसाइट स्वतः खुल जाएगी।
आवेदन के बाद क्या करें?
ऑनलाइन आवेदन और भुगतान के बाद जो रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, उसे सुरक्षित रखें।
फिर नजदीकी HRTC बस अड्डे के काउंटर पर यह नंबर दिखाकर HIM Bus Card प्राप्त करें।
यात्रा के समय यह रखना होगा अनिवार्य
बस यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को
HIM Bus Card
और किराया
बस परिचालक को दिखाना/देना अनिवार्य होगा।
कार्ड साथ होने पर ही 50% किराया छूट मिलेगी।
