
राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : आज यूको बैंक अपना 84वां स्थापना दिवस मना रहा है इसी कड़ी में जिला सोलन के कसौली उपमंडल के कृष्णगढ़ कुठाड़ में भी यूको बैंक शाखा में स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया .
इस अवसर पर बैंक शाखा को सुंदर तरीके से सजाया गया और हर आने वाले ग्राहक को मिठाई और जलपान की व्यवस्था के साथ साथ यूको बैंक परिवार के साथ जुड़ने के लिए शुभकामनायें भी प्रेषित की गयी साथ ही शाखा प्रबन्धक हेमराज ने आने वाले ग्राहकों को जूट का बैग , नव वर्ष की डायरी और चाबी का छल्ला उपहार के रूप में भेंट किया .

बता दें कि यूको बैंक की स्थापना 6 जनवरी 1943 को घनश्याम दास बिड़ला ने यूनाईटेड कमर्शियल बैंक के रूप में की थी। सन 1969 में भारत सरकार द्वारा बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया। 1975 में बैंक का नाम बदल कर यूको बैंक कर दिया गया और अब ये बेहतर ग्राहक सेवा के लिए जाना जाता है.
स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा प्रबन्धक हेमराज सहित सह शाखा प्रबन्धक नेहा शर्मा , हुकुम सिघ ठाकुर , विनीता कौशल , पूर्व उप प्रधान पवन शर्मा , रविन्दर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे .
