मकर संक्रांति को सनातन धर्म में दान और स्नान का महापर्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तभी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।
इस वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति है, जो धन लाभ, आर्थिक स्थिरता और ग्रह शांति के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है।
अगर आप धन की कमी, आर्थिक रुकावट या ग्रह दोष से परेशान हैं, तो मकर संक्रांति पर अपनी राशि अनुसार दान अवश्य करें।
राशि अनुसार क्या करें दान?
मेष राशि – गुड़, तिल, मूंगफली, गाजर और लाल वस्त्र
वृषभ राशि – सफेद कपड़ा, दही, तिल (मां लक्ष्मी कृपा)
मिथुन राशि – सब्जियां, मूंग दाल, कंबल, काला तिल
सिंह राशि – लाल कपड़ा, तांबा, गेहूं, तिल, गाजर
कन्या राशि – हरी सब्जियां, मूंगफली, खिचड़ी, हरे वस्त्र
तुला राशि – चावल, दूध-दही, चीनी, ऊनी कपड़े, तिल-गुड़
वृश्चिक राशि – लाल कपड़ा, तांबा, गुड़, तिल
धनु राशि – पीला वस्त्र, पीली दाल, हल्दी
मकर राशि – काले कपड़े, काले तिल, कंबल, अनाज
कुंभ राशि – काली दाल की खिचड़ी, सूर्य को अर्घ्य
मीन राशि – खिचड़ी, तिल, पीली दाल, हल्दी
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया दान अक्षय पुण्य देता है और जीवन में धन, सुख व समृद्धि लाता है।
Disclaimer
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
