हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में आदर्श बैंस, निवासी जटेहड (धर्मशाला) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार धर्मशाला से सकोह की ओर जा रही थी, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिमाचल में दर्दनाक हा*द*सा: 300 मीटर खाई में गिरी बस, 7 की मौ*त
error: Content is protected !!