हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 14 जनवरी, 2026 को सोलन ज़िला के अर्की प्रवास पर रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री विक्रमादित्य सिंह दोपहर 12:00 बजे अर्की के अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायज़ा लेंगे। इस दौरान वे प्रभावित परिवारों की स्थिति, नुकसान का आकलन और राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्थानीय लोगों को इस दौरे से राहत और सहायता की उम्मीद है।

error: Content is protected !!