राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोल का जुब्बड़ की मेधावी छात्रा हेमलता (सुपुत्री नरेंद्र कुमार) ने राज्य स्तरीय नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के साथ अब हेमलता को 12वीं कक्षा तक प्रतिवर्ष ₹12000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो उसकी आगे की पढ़ाई में सहायक होगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने हेमलता को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस तरह की उपलब्धियां विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं।

उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों की बदौलत ही छात्र-छात्राएं ऐसी कठिन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

हेमलता की इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कक्कड़हटी स्कूल के दो छात्र NMMS परीक्षा में सफल

शिमला में कुठाड़ की रीना चौहान ‘बेटियां स्माइल अवार्ड’ से सम्मानित

दांवटा स्कूल की नव्या ने पास की NMMS परीक्षा, मिलेगी ₹1000 छात्रवृत्ति

error: Content is protected !!