लोअर बाजार सुबाथू में आज Mix Boxing Association of Himachal Pradesh की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित टीम में रजनी शर्मा को चेयरमैन, रुबल को अध्यक्ष, ज्योति को उपाध्यक्ष, दीपक बहादुर बागदास को महासचिव, प्रशांत शांडिल को सचिव, गीता को कोषाध्यक्ष, राहुल ठाकुर को तकनीकी निदेशक तथा टीका थापा और दुर्गा को कार्यकारी सदस्य चुना गया।
बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। साथ ही मिक्स बॉक्सिंग खेल को प्रदेश में आगे बढ़ाने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में मिक्स बॉक्सिंग को नई पहचान दिलाने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।
