सोलन में ओल्ड एज हेल्पलाइन सोसाइटी का स्थापना दिवस इस वर्ष 22 अप्रैल 2026 को दुर्गा क्लब में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सोसाइटी के अध्यक्ष कंवर शैलेन्द्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सोसाइटी से जुड़े 80 और 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के सम्मान और उनके योगदान को पहचान देना है।

इसके अलावा, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कुमारहट्टी में उपलब्ध भूमि की निशानदेही के बाद आगामी कार्यवाही शुरू की जाएगी। साथ ही, सदस्यों से भविष्य में भी वर्तमान दर पर ही सदस्यता शुल्क लिया जाएगा।

बैठक के दौरान सदस्यों ने दिवंगत सदस्यों डॉ. आर.सी. गर्ग, अभियंता के.सी. गुप्ता और श्रीमती राज मरजारा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सोसाइटी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम से समाज में बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!