मनमोहन शर्मा ने सोलन में आयोजित कार्यक्रम में 30 आपदा मित्रों को खोज एवं बचाव किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा से पहले और बाद में प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका मानव जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने बताया कि आपदा मित्र योजना के तहत युवाओं को रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि संकट के समय त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सके।

ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अब तक 500 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जबकि पंचायत स्तर पर हजारों युवाओं को भी आपदा बचाव से जोड़ा गया है।

उपायुक्त ने कहा कि यह पहल न केवल आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत करेगी, बल्कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता का स्तर भी बढ़ाएगी।

👉 कार्यक्रम में आपदा मित्रों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!