नवरात्रि के पावन अवसर पर कृष्णगढ़ उप तहसील के अंतर्गत स्थित माँ चंडी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों की संख्या में भक्तजन प्रतिदिन माँ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना और माथा टेक रहे हैं।

आज माँ कालरात्रि की विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। मंदिर के पुजारी पंडित पवन कुमार के अनुसार, नवरात्रों के दौरान यहाँ भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है और दूर-दूर से लोग अपनी कुलदेवी के दर्शन के लिए आते हैं।

उन्होंने बताया कि माँ चंडी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है, जिसके चलते श्रद्धालु यहां जागरण और भंडारों का आयोजन भी करते हैं। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

माँ चंडी देवी क्षेत्र के कई गांवों की कुलदेवी मानी जाती हैं, जिससे यहां की आस्था और भी गहरी हो जाती है। नवरात्रों में यहां भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

error: Content is protected !!