DC Solan Manmohan Sharma ने साफ कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए सभी की एकजुटता जरूरी है। वह सोलन में आयोजित जिला स्तरीय नारको समन्वय समिति (NCORD) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर ‘चिट्टा मुक्त सोलन अभियान’ को तेजी से लागू किया जा रहा है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वहीं जल्द ही एक विशाल रैली का आयोजन भी प्रस्तावित है।

उपायुक्त ने पुलिस विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों के आसपास नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर आंतरिक जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत स्तर तक समितियों का गठन कर दिया गया है और रेड ज़ोन में चिन्हित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ऐसे इलाकों में लगातार कार्रवाई और अनुश्रवण कर रही है।

बैठक में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भाग लेकर नशा मुक्त सोलन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

error: Content is protected !!