सोलन जिला में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के तहत विकास खंड कंडाघाट की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवारों की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, कई पंचायतों में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें ग्राम पंचायत बांजणी, बाशा, बीशा और हिन्नर प्रमुख हैं। वहीं सैंज, छावशा, कोट और तुन्दल पंचायतों में यह पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा।

अगर सामान्य वर्ग की बात करें तो चायल, देलगी, धंगील, रहेड़, झाझा, काहला, क्वारग, नगाली और सायरी पंचायतों में प्रधान पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं। इससे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए चुनाव लड़ने का रास्ता खुल गया है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए कई पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें जधाणा, मही, पौधना, सकौड़ी, सतडोल, सिरीनगर, वाकना, घाट कुम्हाला और बशील पंचायत शामिल हैं। इसके अलावा कनैर पंचायत में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए विशेष आरक्षण तय किया गया है

इस आरक्षण सूची के जारी होने के बाद अब पंचायत स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवार अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं और स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है।

विकास खण्ड पट्टा में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना

विकास खण्ड कुनिहार में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना

विकास खण्ड धर्मपुर में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना

error: Content is protected !!