अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का शानदार मौका सामने आया है, जहां 808 शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह अवसर खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सीबीएसई पैटर्न पर चल रहे स्कूलों में विभिन्न विषयों के अध्यापकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार, इन पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरा जाएगा।

विषयवार पदों का विवरण:
- संगीत अध्यापक – 118 पद
- ड्राइंग टीचर – 118 पद
- संस्कृत अध्यापक – 118 पद
- फिजिकल एजूकेशन टीचर – 118 पद
- हिंदी अध्यापक – 151 पद
- इतिहास अध्यापक – 86 पद
- भूगोल अध्यापक – 99 पद

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 17 अप्रैल सुबह 10 बजे से होगी और इच्छुक उम्मीदवार 8 मई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
