राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : 14 अप्रैल 1944 को शहीद हुए बहादुर अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे भारत में फायर वीक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के बनलगी स्थित फायर चौकी में भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई, जिसमें उपस्थित अग्निशमन कर्मियों ने शहीद साथियों को नमन किया। इसके साथ ही एक व्यापक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को आगजनी से बचाव और सतर्कता के बारे में शिक्षित करना है।

15 अप्रैल को फायर विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को आग लगने के कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

16 अप्रैल को पाइनग्रूव स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां छात्रों और स्टाफ को आग से बचाव के तरीकों और आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं 17 अप्रैल को बनलगी क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

18 अप्रैल को फायर चौकी बनलगी के अंतर्गत आने वाले उद्योगों में आग से बचाव के लिए लाइव डेमो दिया जाएगा। इसमें अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग और आपदा प्रबंधन के तरीकों को विस्तार से समझाया जाएगा।

19 अप्रैल को टीम गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करेगी, ताकि दूरदराज के इलाकों में भी आग से सुरक्षा को लेकर सही जानकारी पहुंच सके।इस पूरे सप्ताह के अभियान का समापन 20 अप्रैल 2026 को फायर चौकी बनलगी में किया जाएगा। इस दौरान फायर चौकी इंचार्ज काया राम सहित शिफ्ट इंचार्ज फायरमैन प्रताप सिंह ठाकुर , फायरमैन मदन लाल , गृह रक्षक फायरमैन गगन सिंह , चालक कमल मौजूद रहे . 

error: Content is protected !!