सोलन जिला प्रशासन ने पंचायत चुनावों को लेकर विकास खण्ड धर्मपुर की कई ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह संशोधन खण्ड विकास अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लागू किया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी नई सूची के अनुसार ग्राम पंचायत सनवारा के वार्ड नम्बर-5 सनावर गांव के मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनावर गांव निर्धारित किया गया है। इससे पहले यह मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनवारा में बनाया गया था।इसके अलावा वार्ड नम्बर-6 नंदोह-1 और वार्ड नम्बर-7 नंदोह-2 के लिए नया मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारडी तय किया गया है। पहले यह केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारली में था।

ग्राम पंचायत अम्बोटा में भी कई बदलाव किए गए हैं। वार्ड नम्बर-6 अम्बोटा-6 (धगड़) के मतदाता अब हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड विश्राम गृह सेक्टर-4 परवाणू में मतदान करेंगे। वहीं वार्ड नम्बर-7 और 8 उप मोहाल नरयाल (चन्द्रेणी) के लिए नया मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला चन्द्रेणी निर्धारित किया गया है।इसी पंचायत के वार्ड नम्बर-9 उप मोहाल नरयाल-3 (नरयाल) के लिए आयुष्मान आरोग्य केन्द्र नरयाल को मतदान केन्द्र बनाया गया है।

वहीं ग्राम पंचायत जंगेशु के वार्ड नम्बर-1 जंगेशु और वार्ड नम्बर-2 शिलोर खुर्द के लिए मतदान केन्द्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिलोर खुर्द (मनोण) रहेगा।प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदान दिवस से पहले अपने संशोधित मतदान केन्द्र की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सोलन में ईवीएम का सुरक्षित स्थानांतरण, शहरी निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

error: Content is protected !!