भारतीय सेना की ओर से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन आर्मी हेडक्वार्टर-2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, पणजी गोवा ने CSBO ग्रेड-II सिविलियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 190 पदों को भरा जाएगा। देशभर के योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन भेज सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से पूरी करनी होगी। आवेदन फॉर्म उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट Indian Army से डाउनलोड करना होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 94 पद, ओबीसी के 43 पद, एससी के 22 पद, एसटी के 12 पद और ईडब्ल्यूएस के 19 पद शामिल हैं। इसके अलावा दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
योग्यता और अनुभव
उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही PBX यानी टेलीफोन स्विच बोर्ड हैंडलिंग का कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी के साथ sunshine.rise@nic.in पर ईमेल करना होगा। ईमेल के सब्जेक्ट में “CSBO Application” के साथ अपना नाम लिखना अनिवार्य है। अधूरे या अंतिम तिथि के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
