हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवारों का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इन्हें “बड़ा मंगल” कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन समय में भगवान भगवान राम और हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ था। यही कारण है कि भक्त इस दिन विशेष पूजा, व्रत और सुंदरकांड पाठ करते हैं।

साल 2026 में ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। इस दौरान कुल 8 बड़े मंगल पड़ेंगे, जो भक्तों के लिए बेहद शुभ माने जा रहे हैं। मान्यता है कि बड़े मंगल पर सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, सफलता और संकटों से मुक्ति मिलती है।

2026 के बड़े मंगल की तिथियां

  • 5 मई 2026
  • 12 मई 2026
  • 19 मई 2026
  • 26 मई 2026
  • 2 जून 2026
  • 9 जून 2026
  • 16 जून 2026
  • 23 जून 2026

बड़े मंगल पूजा विधि

बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे लाल या नारंगी वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं। पूजा में लड्डू, गुड़-चना, केला और नारियल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमान अष्टक का पाठ करें। शाम के समय आरती कर प्रसाद वितरण करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल पर सुंदरकांड का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है।

सुंदरकांड पाठ का महत्व

सुंदरकांड का पाठ 11, 21, 31 या 41 दिनों तक किया जा सकता है। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धा और शुद्ध मन से किया गया पाठ अत्यंत शुभ माना जाता है। पाठ करते समय हनुमान जी की ऐसी तस्वीर रखें जिसमें माता सीता, भगवान राम और लक्ष्मण भी विराजमान हों।

बड़ा मंगल केवल एक पर्व नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में 2026 के इन 8 बड़े मंगल पर विधि-विधान से पूजा कर हनुमान जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!