हिंदू धर्म में नारियल को बेहद शुभ और पवित्र माना गया है। पूजा-पाठ से लेकर हर मांगलिक कार्य में इसका विशेष महत्व बताया गया है। श्रीफल कहलाने वाला नारियल केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसे सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना गया है। मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए नारियल के कुछ सरल उपाय जीवन की कई परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

कौन बनेगा आपका परफेक्ट लाइफ पार्टनर? जानिए मूलांक का सीक्रेट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कारोबार में लगातार बाधाएं आ रही हों और मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही हो तो मंगलवार के दिन नारियल पर चमेली के तेल में मिला सिंदूर लगाकर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद उसे हनुमान जी को अर्पित करें। ऐसा करने से व्यापार में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

कानों का आकार खोलता है व्यक्तित्व के राज!

यदि किसी व्यक्ति को बार-बार नजर लग जाती हो तो पानी वाला नारियल लेकर उसके सिर से पैर तक 11 बार उतारकर बहते जल में प्रवाहित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे नजर दोष दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।

घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होने पर एक नारियल पर कोयले से टीका लगाकर पूरे घर में घुमाएं और फिर उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

2026 के 8 बड़े मंगल: हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे शुभ समय

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार राहु-केतु और शनि से जुड़ी परेशानियों में भी नारियल के उपाय लाभकारी माने गए हैं। वहीं घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नारियल का पेड़ लगाना आर्थिक मजबूती और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं पर आधारित ये उपाय आस्था और विश्वास से जुड़े हैं। इन्हें सकारात्मक सोच और श्रद्धा के साथ करना शुभ माना जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. AC News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

error: Content is protected !!