हिमाचल Pradesh में इस बार मई महीने की गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम केंद्र शिमला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का मैदानी जिला ऊना 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है।

वहीं पहाड़ों की रानी शिमला में भी इस बार गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक बढ़कर 30.5 डिग्री तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी इस असामान्य गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा सुंदरनगर में तापमान 39.2 डिग्री, कांगड़ा में 39 डिग्री और सोलन में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मैदानी और निचले इलाकों में लू का असर और तेज हो सकता है।

हालांकि राहत की खबर यह है कि चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 21 से 24 मई तक तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी अब प्रदेश में चिंता का विषय बनती जा रही है।

error: Content is protected !!