राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : ज़िला Himachal Pradesh के Kasauli उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कृष्णगढ़ कुठाड़ पंचायत में रविवार को मेला दरगाह ओला बाबा पीर बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मेले में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दरगाह पर माथा टेककर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मेले का मुख्य आकर्षण कव्वाली कार्यक्रम रहा, जिसमें Sahil Qawwal और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सूफियाना कव्वालियों पर लोग देर रात तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
कृष्णगढ़ कुठाड़ में धूमधाम से सजा ओला बाबा पीर मेला
इस अवसर पर कुठाड़ के समाजसेवी Sudarshan Sharma बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने ओला बाबा की दरगाह पर शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-शांति और लोगों की खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से 3100 रुपये की सहयोग राशि मेला कमेटी को भेंट की।
मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील भी की।
इस दौरान मेला कमेटी के प्रधान मनोज कश्यप, पूर्व उपप्रधान पुष्पेंद्र पप्पी, रविंदर शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, गुलाम साबर, दिनेश कुमार, प्रीतम शर्मा और राम लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
