सोलन जिले के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की। परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्राम पंचायत चायल में प्रधान पद पर पंकज ने 20 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि रिंकज 26 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए। झाझा पंचायत में प्रधान पद के लिए राकेश ठाकुर ने 97 मतों से शानदार जीत हासिल की। वहीं उप प्रधान पद पर रोशन लाल 68 मतों से विजयी रहे।
काहला पंचायत में प्रधान पद के लिए राजेश ठाकुर तथा उप प्रधान पद के लिए सुरेश कुमार निर्विरोध चुने गए। क्वारग पंचायत में कमल कुमार ने प्रधान पद पर 313 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जबकि टेक सिंह 63 मतों से उप प्रधान चुने गए।
कोट पंचायत में प्रधान पद पर तीर्थ राम 64 मतों से विजयी रहे। उप प्रधान पद के लिए हेमेन्द्र चन्देल ने 133 मतों से जीत हासिल की। रेहड़ पंचायत में प्रधान पद के लिए रमन 24 मतों से तथा उप प्रधान पद पर दया राम 18 मतों से विजयी घोषित किए गए।
सोलन : पंचायत चुनाव परिणाम: कई पंचायतों में रोमांचक मुकाबले, विजेताओं की पूरी सूची जारी
वहीं सैंज पंचायत में प्रेम चंद ने 107 मतों से प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उप प्रधान पद के लिए रूम लाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सतड़ोल पंचायत में प्रधान पद पर कल्पना ठाकुर 7 मतों के बेहद करीबी मुकाबले में विजयी रहीं, जबकि संजीव कुमार 32 मतों से उप प्रधान चुने गए।
इन चुनाव परिणामों के साथ कण्डाघाट क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में नए नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अब स्थानीय विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
