भारतीय सेना ने अग्निवीर सीईई 2026 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन कर आसानी से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय सेना अग्निवीर सीईई 2026 परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा अग्निपथ योजना के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, महिला मिलिट्री पुलिस सहित कई पद शामिल हैं।
JOBS : CRPF में 9195 पदों पर बंपर भर्ती
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। इसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश शामिल हैं। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सुधार करवाएं।
ऐसे डाउनलोड करें अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026
- भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सभी जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी अवश्य लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
