
घर को साफ और व्यवस्थित रखने के लिए लोग अक्सर अलमारी के ऊपर पुराने बॉक्स, भारी सामान या बेकार चीजें रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत धीरे-धीरे घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। माना जाता है कि अलमारी के ऊपर रखा बिखरा और बेकार सामान मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियों और करियर में रुकावट का कारण बन सकता है।
नारियल के ये उपाय बदल सकते हैं किस्मत
वास्तु मान्यताओं के अनुसार अलमारी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भारी सामान रखने से घर के लोगों पर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। इससे चिड़चिड़ापन, थकान और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कई बार इसका असर व्यक्ति के कामकाज और निर्णय लेने की क्षमता पर भी दिखाई देता है।
कानों का आकार खोलता है व्यक्तित्व के राज!
इसके अलावा लंबे समय तक धूल, मकड़ी के जाले और खाली डिब्बे जमा रहना भी शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे घर का माहौल प्रभावित हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ने की संभावना रहती है।
अंग फड़कना देता है भविष्य के संकेत!
पुराने अखबार, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटी घड़ी या बंद पड़े उपकरण अलमारी के ऊपर रखना भी अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और करियर में रुकावटें आने लगती हैं। वहीं टूटे बर्तन, पुरानी चप्पलें और बेकार कबाड़ घर की सुख-शांति पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।
शनि जयंती पर करें ये चमत्कारी उपाय
अगर जगह की कमी की वजह से सामान रखना जरूरी हो, तो उसे ढके हुए बॉक्स या जूट बैग में व्यवस्थित तरीके से रखें। साथ ही अलमारी के ऊपर नियमित सफाई करें। वास्तु विशेषज्ञ हल्की सुगंध या मोर पंख रखने की भी सलाह देते हैं, जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
बिना मिट्टी के उगने वाले 5 लकी पौधे, घर में लाएंगे सुख-समृद्धि
