CM द्वारा न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला में स्थित खनियारा में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा के अनावरण किया .

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘न्यायमूर्ति महाजन सच्चे देशभक्त थे और जब भी हम इस प्रतिमा को देखेंगे, राष्ट्र के प्रति इनके योगदान को स्मरण करेंगे। मुझे आशा है कि हम इनकी विरासत से प्रेरित होंगे।’

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री संभालेंगे ये विभाग

सुखविंदर सिंह सुक्खू  राष्ट्र निर्माण में न्यायमूर्ति महाजन के अतुलनीय योगदान का स्मरण किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की . उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्तूबर 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत विलय में अग्रणी भूमिका निभाई थी .

न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन भारत और पाकिस्तान की सीमाओं का निर्धारण करने के लिए नियुक्त रेडक्लिफ कमीशन में  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नामित भी किया गया था .

error: Content is protected !!