गर्मियों की शुरुआत होते ही घरों की दीवारों पर छिपकलियां नजर आने लगती हैं। कुछ लोग इन्हें देखकर डर जाते हैं, जबकि कई लोग इसे शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़कर देखते हैं। वास्तु शास्त्र में भी छिपकली को लेकर कई रोचक मान्यताएं बताई गई हैं, जिनके बारे में जानने की उत्सुकता लोगों में हमेशा बनी रहती है।

किस दिन किस दिशा में जाना बन सकता है अशुभ? जानिए दिशाशूल के आसान उपाय

मान्यता है कि घर में हल्के पीले रंग की छिपकली दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है। ऐसे संकेत घर में सुख-समृद्धि, आर्थिक मजबूती और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से जोड़कर देखे जाते हैं। वहीं काले रंग की छिपकली, खासकर पूजा घर के आसपास दिखाई दे, तो कुछ लोग इसे अशुभ संकेत मानते हैं।

घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से पहले जान लें ये वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर छिपकली दीवार पर चलती हुई दिखाई दे तो इसे अच्छे समाचार मिलने का संकेत माना जाता है। वहीं फर्श पर रेंगती हुई छिपकली को धन लाभ और करियर में तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए इसे नए अवसर मिलने का इशारा भी माना जाता है।

हल्दी का ये उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, धन और विवाह में आएगी खुशहाली

इतना ही नहीं, अगर छिपकली अनाज रखने वाली जगह जैसे चावल, गेहूं या राशन के पास दिखाई दे तो इसे धन-धान्य बढ़ने का संकेत कहा जाता है। वहीं दो छिपकलियों का एक साथ दिखना रिश्तों में सुधार और पुराने दोस्तों से मुलाकात का संकेत माना जाता है।

सपने में दिखें ये 5 संकेत? भूलकर भी किसी को न बताएं, बदल सकती है किस्मत!

कुछ मान्यताओं में शरीर पर छिपकली गिरने के भी अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। दाहिने हाथ या कमर पर छिपकली गिरना धन लाभ से जुड़ा माना जाता है, जबकि पेट या नाभि पर गिरना इच्छाएं पूरी होने का संकेत बताया जाता है। हालांकि बाईं आंख या बाएं हाथ पर छिपकली गिरने को कुछ लोग सावधानी का संकेत भी मानते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ACNews इसकी पुष्टि नहीं करता है.

error: Content is protected !!