राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : जिला सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती रीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें श्री प्रमोद शर्मा (सेवानिवृत प्रवक्ता हिंदी) बतौर मुख्यातिथि तथा श्री महमूद बेग ( सेवानिवृत बीइओ) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे .
इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय हरिपुर , राजकीय प्राथमिक विद्यालय घनेरी , राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझारु तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंभरपुल के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया .
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विजिलेंस विभाग से आये इंस्पेक्टर जगदीश ने भी बच्चों को भ्रष्टाचार व् नशे के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश भी दिया , इस समारोह में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया .
मुख्यातिथि ने सभी बच्चों , अभिभावकों और शिक्षकों को इस कार्य्रक्रम के सफल आयोजन की बधाई देते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें मोबाइल औए नशे से दूर रहने कि सीख भी दी . कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरूस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया .
मुख्यातिथि ने बच्चों के कार्यक्रम के लिए ग्यारह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत हरिपुर के उपप्रधान अफजल बेग ने गत वर्ष दसवीं और जमा दो कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इक्कीस ,इक्कीस सौ रुपये की नकद राशि प्रदान की.इस दौरान मुख्यातिथि के साथ समाज सेवी सुदर्शन शर्मा, रविन्द्र शर्मा , सेवानिवृत तहसीलदार विजय शर्मा , ग्राम पंचायत प्रधान सुमन लता सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे .
