राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : जिला सोलन के कसौली उपमंडल में भाजपा पट्टा मंडल ने स्थानीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन रैली आयोजित की। रैली कुठाड़ बस स्टैंड से उपतहसील कार्यालय तक निकाली गई, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा ने कृष्णगढ़ उपतहसील को तहसील का दर्जा देने, निगम की पुरानी शिमला-कुठाड़ बस सेवा पुनः बहाल करने , मंडेसर पटवार वृत्त , ढकरियाणा पटवार वृत्त को पुनः आरम्भ करने सहित दून विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में विकास कार्यों की गति तेज करने की मांग उठाई। इस दौरान नायब तहसीलदार सूरत सिंह के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी भेजा गया।

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक भाजपा लगातार आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों से अपनी मांगों को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदर्शन में रमेश ठाकुर, जमुना ठाकुर, खेम चंद ठाकुर, नरेंद्र शर्मा (बबलू) ,राम नाथ वशिष्ठ , हंस राज चंदेल, हंसराज शर्मा , पवन कुमार , विनोद डोगरा , सतीश शर्मा , राहुल शर्मा सहित कई भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!