राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : जिला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी का विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्कूल स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विधायक के विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों तथा मौजूद अभिभावकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापित करवाने पर विधायक का आभार
विद्यालय में विधायक राम कुमार चौधरी के पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति और स्टाफ में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा (लब्बी), उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, स्कूल के उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा सहित मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने विधायक का स्वागत किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्कूल स्टाफ ने स्कूल में माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापित करवाने के लिए विधायक राम कुमार चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में माँ सरस्वती की मूर्ति की स्थापना से स्कूल के वातावरण में धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
विद्यालय परिवार की ओर से विधायक के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए स्कूल की आवश्यकताओं और व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।
स्कूल में रिक्त चल रहे पदों की जानकारी दी
इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और शिक्षकों ने विधायक राम कुमार चौधरी को स्कूल में रिक्त चल रहे पदों की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रिक्त पदों को भरने की आवश्यकता से अवगत करवाया।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने स्कूल से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। इस दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
विधायक ने प्राइमरी सेक्शन का किया मुआयना
विधायक राम कुमार चौधरी ने विद्यालय परिसर में स्थित प्राइमरी सेक्शन का भी मुआयना किया। उन्होंने स्कूल के प्राथमिक वर्ग से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रखरखाव से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की।
मुआयने के दौरान विद्यालय के रखरखाव में होने वाले खर्चे को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक राम कुमार चौधरी ने स्कूल प्रबंधन को रखरखाव में होने वाले खर्चे का यथोचित प्रबंध करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा , स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा (लब्बी ) उप अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक भी मौजूद रहे
