राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : जिला सोलन के कसौली उपमंडल की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ कुठाड़ के चिडू का पानी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के संरक्षक महंत श्रवण स्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए विशेष रूप से भंडारे की व्यवस्था की गई है।
महंत श्रवण स्वरूप ब्रह्मचारी के अनुसार भंडारा दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को श्रद्धा एवं सेवा भाव से प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने और भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।
