
जिला सोलन की कृष्णगढ़ पंचायत के कुछ क्षेत्रों में बिजली उपकरणों के रख रखाव के दृष्टिगत 27 जून को प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक बिजली कट रहेगा यह जानकारी विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरीश शर्मा ने दी।
हरीश शर्मा ने कहा कि 27 जून प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक उप तहसील कार्यालय , महल , नालका , बिशनपुर , बस स्टैंड , कुढ़ाम और टैगोर स्कूल के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम की स्थिति व किन्ही अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय पर परिवर्तन किया जा सकता है साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।