
राजीव (कुठाड़) : जिला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ कुठाड़ में कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वीरवार की सुबह एक जागरूकता रैली का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने स्कूल परिसर से लेकर कुठाड़ बस स्टैंड की मार्किट तक नशे के खिलाफ अलख जगाते हुए नारों के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया इस जागरूकता रैली में इन बच्चों के साथ कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल का अध्यापक वर्ग भी साथ था।