राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के तहत जिला सोलन की कृष्णगढ़ उपतहसील स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ के छात्र-छात्राओं ने एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गांव की गलियों और प्रमुख मार्गों पर नशा मुक्ति से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन लगाकर ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। छात्रों ने अपने संदेशों के माध्यम से नशे का पूर्ण बहिष्कार करने और युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ने अपनी ओर से ठंडे पानी की छबील लगाकर रैली में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए पेयजल की व्यवस्था की। उनके इस सहयोग की सभी ने सराहना की।

रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया।

23 जून 2026 पंचांग: आज नवमी तिथि, जानें शुभ योग और नक्षत्र

error: Content is protected !!