हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में कुदरत का बेहद डरावना मंजर देखने को मिला है। बिना बारिश के ही पहाड़ दरकने लगे हैं और लगातार हो रहे लैंडस्लाइड ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उदयपुर क्षेत्र के जाहलमा में भारी चट्टानें गिरने से तांदी-संसारी मार्ग पर बना जाहलमा पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले तीन दिनों से पहाड़ी से रुक-रुक कर चट्टानें गिर रही थीं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी थी। लेकिन मंगलवार को अचानक पूरी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया और पुल का एक किनारा भरभराकर गिर पड़ा।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशाल चट्टानों के गिरने से सड़क में गहरी दरारें पड़ गई हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि प्रशासन ने मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक सड़क और पुल की बहाली में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।

इस घटना के बाद उदयपुर का संपर्क केलांग और मनाली से पूरी तरह कट गया है। अब लोगों को पांगी और साच पास होकर चंबा के रास्ते लंबा और जोखिम भरा सफर तय करना पड़ेगा, जिससे यात्रा में लगभग दो दिन अतिरिक्त लगेंगे।

वहीं, एक अन्य हादसे में पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने के बाद एक कार सीधे नदी में जा गिरी। हालांकि प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे 

कसौली में जंगल धधका

error: Content is protected !!