माँ शूलिनी मेला को लेकर इस बार सोलन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य स्तरीय यह ऐतिहासिक मेला 26, 27 और 28 जून 2026 को पूरे धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि हर साल की तरह इस बार भी सभी विभाग मिलकर मेले को भव्य और सफल बनाएंगे। खास बात यह है कि इस बार मेले में सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं को लेकर पहले से ज्यादा सख्त और व्यवस्थित तैयारियां की जा रही हैं।

मेले में धार्मिक आस्था के साथ-साथ खेल और मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। कुश्ती, ठोडो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस और जूडो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा लड़कियों के लिए अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे महिला भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कानून व्यवस्था और यातायात को लेकर विशेष योजना तैयार की है। आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ते खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

मेले की खास आकर्षणों में भव्य शोभायात्रा, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता, बेबी शो, फ्लावर शो और श्वान प्रदर्शनी शामिल रहेंगी। साथ ही हर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन करेंगे, जिससे स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मेले के दौरान लगाए जाने वाले भंडारों के लिए पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए नगर निगम और अन्य विभागों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दो निःशुल्क बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सोलन में 15 अप्रैल को भव्य हिमाचल दिवस समारोह

विकास खण्ड पट्टा में ग्राम पंचायत प्रधान पद की आरक्षण की अधिसूचना

 

error: Content is protected !!