नालागढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। 21 पदों की भर्ती के लिए 15 जनवरी 2026 को उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ ईपीएल प्रा. लि., नालागढ़ में 10 पदों तथा मैसर्ज़ एक्वा विटो लेबोरेटरीज, बद्दी में 11 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, ITI मैकेनिकल, डिप्लोमा मैकेनिकल, बी.फार्मा व ग्रेजुएट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 19 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 15 जनवरी को सुबह 10:30 बजे सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ पहुंचना होगा। इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा

error: Content is protected !!