भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने नालागढ़ विधानसभा के पंजेरा मंडल में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब भी देश में भ्रष्टाचार की बात होती है, तो जनता के मन में गांधी–वाड्रा परिवार का नाम स्वतः उभरता है।
श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकारें टैक्सपेयर्स का पैसा बंद पड़े नेशनल हेराल्ड अखबार पर खर्च कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस के तथाकथित खटाखट मॉडल की सच्चाई है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जिन राज्यों में कर्मचारियों के वेतन और जनकल्याण योजनाओं के लिए धन की कमी है, वहां निष्क्रिय अखबारों को विज्ञापन देना किस नीति के तहत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
