राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा मेहलोग में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती आशा ठाकुर ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए स्वयंसेवकों को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमित गुप्ता ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य और इसके सामाजिक सरोकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका वर्मा ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए शिविर में अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं एनएसएस की सह-प्रभारी डोली रांझा ने सात दिनों तक चलने वाली विविध गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस शिविर में कुल 54 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती आशा ठाकुर ने स्वयंसेवकों को सफलता की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर प्रदीप ठाकुर तथा उनकी पत्नी श्रीमती आशा ठाकुर ने ₹3100 की राशि स्कूल को भेंट की।
इस मौके पर प्रदीप कुमार, मीना देवी, रचना देवी, लता ठाकुर, आकाश गुप्ता, विजय सिंह, प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
