अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दौरान 8 से 12 जून तक हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और कला का भव्य प्रदर्शन होगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 कलाकार लोक संगीत, लोक नृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उत्सव में उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के सांस्कृतिक दल भी भाग लेंगे। 10 जून को प्रसिद्ध पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी।

8 से 12 जून तक शिमला में हिमाचल की लोक संस्कृति, लोक नृत्य और लोक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। लगभग 200 कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

🎤 10 जून को प्रसिद्ध पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू की विशेष प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र।

error: Content is protected !!