हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) सोलन द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 08 जनवरी 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता, सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. रवौण फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बाधित
डुंगा मोड़
ग्रीन वैली
देहूंघाट बाजार
आयुर्वेदिक अस्पताल क्षेत्र
एल.आई.सी. कार्यालय
हाउसिंग बोर्ड फेस-1 व फेस-2
एस.सी.ई.आर.टी. रवौण
वशिष्ठ कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र
सहायक अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि खराब मौसम या तकनीकी कारणों के चलते निर्धारित तिथि व समय में बदलाव संभव है।
विद्युत बोर्ड ने सभी प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
