हिमाचल प्रदेश के इच्छुक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स के लिए एक सुनहरा अवसर आ चुका है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन, कविता ठाकुर ने जानकारी दी है कि सोलन जिले के लिए 15 नए स्टेज कैरिज बस रूट्स (टैम्पो ट्रैवलर 18+2) पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
यह पहल परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में सुगम व बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। जो भी व्यक्ति या संस्था इन रूट्स पर परिवहन सेवा शुरू करना चाहती है, वे 30 जून, 2025 तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पोर्टल:
👉 https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin
कविता ठाकुर ने स्पष्ट किया कि आवेदन की अंतिम तिथि बिल्कुल नहीं बढ़ाई जाएगी, अतः इच्छुक आवेदक समय पर प्रक्रिया पूरी करें।
परिवहन विभाग ने प्रदेश के 350 चयनित मार्गों पर स्टेज कैरिज रूट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इन सभी मार्गों की सिफारिश रूट फॉर्मुलेशन कमेटी द्वारा की गई है और यह ध्यान देने योग्य बात है कि इन रूट्स को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा सरेंडर नहीं किया गया है।
इन 15 रूट्स पर शुरू होगी सेवा:
इन रूट्स पर टैम्पो ट्रैवलर जैसी 18+2 सीटिंग कैपेसिटी वाली गाड़ियाँ चलेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। यह योजना स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रभावी सिद्ध होगी।
ऑनलाइन आवेदन की मुख्य बातें:
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून, 2025
रूट्स की जानकारी: विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध
वाहन श्रेणी: Stage Carriage – Tempo Traveller (18+2)
पात्रता: वाहन मालिक या ट्रांसपोर्टर जिनके पास परमिट हेतु सभी दस्तावेज हैं
जो भी व्यक्ति आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें और विभागीय पोर्टल पर लॉगइन कर आवेदन प्रक्रिया समय से पहले पूरा करें।
